फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy rain causes drain to overflow; debris enters tehsil complex

Pithoragarh News: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

Mon, 14 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes drain to overflow; debris enters tehsil complex
बंगापानी (पिथौरागढ़)। रविवार रात भारी बारिश के दौरान बंगापानी में बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले का मलबा तहसील परिसर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं, छोरीबगड़ के ऊपर बने पैदल पुल में बोल्डर और मलबा फंसने से उसके नीचे तालाब बन गया।
इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग रातभर नाले और गोरी नदी के जलस्तर पर नजर रखते रहे। पुल के नीचे अवरोध बनने की सूचना पर गांव के युवाओं ने भारी बारिश के बीच किसी तरह मलबा हटाया। इसके बाद नाले का बहाव सामान्य हो सका। तेज बहाव से पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जगह-जगह मलबा जमा होने से ग्रामीणों के लिए पैदल आवाजाही मुश्किल हो गई है। ग्राम प्रधान तुलसी देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी ने प्रशासन से क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed