{"_id":"58e7c78b4f1c1b41485b71a2","slug":"heavy-devastation-caused-by-snow-storm-in-namik","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामिक में बर्फीले तूफान से भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामिक में बर्फीले तूफान से भारी तबाही
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नामिक में बर्फीले तूफान से क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र के नामिक गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 12.30 बजे आए बर्फीले तूफान से भारी तबाही मची है। करीब 25 मकानों को आंशिक रूप से और दो मकानों को पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। तूफान की गति इतनी तेज थी कि मकान हिलने लगे। आसपास के जंगलों में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए हैं। गांव के लोगों ने पूरी रात दहशत में बिताई। करीब एक घंटे तक चले इस मंजर के दौरान हर मकान को कुछ न कुछ नुकसान पहुंचा है। गांव में फोन की सुविधा नहीं है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने गिरगांव आकर पटवारी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधान तुलसी देवी ने बताया कि तूफान से गांव के भूपाल सिंह पुत्र हरमल सिंह और शेर सिंह पुत्र दलीप सिंह के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। दोनों परिवारों को मनरेगा के भवन में ठहराया गया है। तूफान से लोगों का राशन, कपड़े, बच्चों की कापी किताब सब नष्ट हो गए हैं। राजस्व विभाग की टीम अब तक गांव नहीं पहुंची है। नामिक जाने के लिए 27 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। बताया गया कि नामिक के आसपास के इलाकों में हिमपात भी हो रहा है। उधर, बरा निवासी तेज राम पुत्र नरी राम का मकान भी बृहस्पतिवार रात के तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित ने दूसरे व्यक्ति के मकान में शरण ले रखी है।
विज्ञापन