फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy burden of population on decades old lines

दशकों पुरानी लाइनों पर बड़ी आबादी का बोझ

Sat, 21 Apr 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy burden of population on decades old lines
पिथौरागढ़ नगर में नालियों से गुजरती पेयजल लाइनें - फोटो : अमर उजाला

आंवलाघाट योजना बनने के बाद नगर में पेयजल की किल्लत से निजात की उम्मीद जगी है, लेकिन दशकों पुरानी लाइनों पर बड़ी आबादी के बोझ से आपूर्ति सुचारु करना बड़ी चुनौती है। दशकों पहले बनाई गई यह लाइनें बसासत बढ़ने के साथ नाकाफी साबित हुई हैं। नगर की पेयजल लाइनेें अपनी क्षमता से दोगुना भार ढो रही हैं। इनकी कम क्षमता और क्षतिग्रस्त होने से नगरवासियों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में वर्ष 1974 के आसपास घाट पंपिंग योजना के तहत पेयजल लाइनें बिछाई गई थी। यह लाइनें उस समय 20 हजार की आबादी की जरूरत के लिहाज से बिछाई गई थी। इन लाइनों को बिछे हुए 50 साल से अधिक समय हो गया है। गुजरे सालों में बसासत बढ़ने से लाइनों पर बड़ी आबादी का बोझ बढ़ा है। कम क्षमता की लाइनों से बड़ी आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सालों पुरानी यह पेयजल लाइनें जगह-जगह जीर्ण-शीर्ण और क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे पेयजल योजना के टेल पर बसे क्षेत्रों में पानी की समस्या गहराई रहती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर ठुलीगाड़ योजना के तहत बिछाई गई लाइनों को भी 20 साल से अधिक का समय हो गया है। इस बीच नगर की आबादी बढ़कर वर्तमान में एक लाख तक पहुंच गई है, लेकिन बसासत बढ़ने के बाद भी लाइनों के विस्तारीकरण और मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया गया। नगर में लाइनों के पुनर्गठन की योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। इधर, नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए 12 एमएलडी क्षमता वाली नवनिर्मित आंवलाघाट योजना अस्तित्व में आ गई है, लेकिन पेयजल लाइनों की बदहाली के चलते आने वाले दिनों में आंवलाघाट से भरपूर पानी मिलने के बाद भी नगर में मांग के मुताबिक आपूर्ति करना जल संस्थान के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों से गुजर रही पेयजल लाइनें
नगर में लाइनों के पुनर्गठन की योजना तो दूर नालियों से गुजर रही पेयजल लाइनों को हटाने की योजना भी मूर्त रूप नहीं ले पाई है। नगर में पेयजल लाइनें जगह-जगह नालियों के बीच से गुजर रही हैं। लाइनों के पुराना होने और क्षतिग्रस्त होने से गंदे पानी की आपूर्ति की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से नालियों से लाइनों को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जल संस्थान नालियों से गुजर रही लाइनों को हटाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है।


पुरानी लाइनों को देखते हुए पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अधिक क्षमता वाली लाइनें बिछाई जाएंगी। नालियों से गुजर रही पेयजल लाइनों को जल्द हटाया जाएगा। -विशाल कुमार, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed