{"_id":"68277a3b4f1a8d05a20d156a","slug":"health-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-127899-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: योग पार्क का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: योग पार्क का हुआ शुभारंभ
Fri, 16 May 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के योग पार्क में योगाभ्यास करते लोग। स्रोत: आयुर्वेदिक विभाग
पिथाैरागढ़। जिला आयुर्वेदिक विभाग ने वरदानी पार्क में स्थापित योग पार्क का शुभारंभ किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. चंद्रकला भैंसोड़ा ने कहा कि यहां लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा। योग अनुदेशक रवि पांडे और बीना कार्की ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को योग से निरोग रहने के तरीके बताए। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने आयुर्वेदिक विभाग के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में अपर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश जोशी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योत्सना सनवाल, डॉ. नरेंद्र ,डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. मनमोहन पांगती, डॉ. कैलाश, डॉ.भूपाल चंद, डॉ.सरोज, नोडल डॉ. बीपी जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन