फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health news in district.

Pithoragarh News: बारिश के बाद अस्पताल में उमड़े मरीज

Mon, 11 Aug 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को बारिश होने के बाद भी सुबह से ही अस्पताल के पंजीकरण सहित अन्य कक्षों में मरीजों की भीड़ रही। इससे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बारिश के बाद भी 450 से अधिक की ओपीडी हुई। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए लोग काफी संख्या में पंहुचे। अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान बताया कि बारिश के बाद भी मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल में कान में मवाद सहित अन्य बीमारियों के मरीज इलाज के लिए आए। कहा कि बीमारी से बचने के लिए लोगों को बारिश में भीगने से बचना चाहिए। लोगों को अधिक समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed