फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heads elected without voting in five gram panchayats of Gangolihat

Pithoragarh News: गंगोलीहाट की पांच ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग के चुन लिए मुखिया

Sat, 05 Jul 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heads elected without voting in five gram panchayats of Gangolihat
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। जहां गांव का मुखिया बनने के लिए ग्रामीण एक-दूसरे को चुनावी टक्कर देने के लिए मैदान में डटे हैं। अधिकांश गांवों में प्रधान पद के लिए चुनावी संघर्ष सामने आया है। वहीं गंगोलीहाट विकासखंड के पांच गांवों में मुखिया निर्विरोध चुने जाएंगे। एकल नामांकन होने से इन गांवों में प्रधानों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। प्रधान पद के लिए चुनावी संघर्ष नहीं होने से ग्रामीणों में भी खुशी है।
विज्ञापन

विकासखंड के जरमालगांव, सारतोला, डसीलाखेत, औलियागांव और झलतोला में प्रधान पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ है। जरमालगांव से रजनी देवी, सारतोला से मुन्नी भैंसोड़ा, डसीलाखेत से दीपक कुमार, औलियागांव से सुनीता देवी और झलतोला से केसर सिंह ने नामांकन कराया। इन गांवों में अन्य किसी भी दावेदार ने चुनावी ताल नहीं ठोकी है। ऐसे में साफ है कि यदि जांच में इनके नामांकन पत्र सही मिले तो इनका निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय है। संवाद
विज्ञापन

चौकी में तीसरी बार निर्विरोध चुना जाएगा प्रधान गणाई गंगोली। तहसील क्षेत्र के चौकी गांव में ग्रामीणों ने लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान चुनने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बैठक कर मनीषा बोरा को ग्राम प्रधान चुनने का निर्णय लिया। ऐसे में यहां प्रधान पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व दो बार ग्रामीणों ने आपसी सहमति से अपना मुखिया निर्विरोध चुना था। वहीं क्षेत्र के औलियागांव में भी ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर विश्वास जताते हुए इन्हें निर्विरोध अपना मुखिया चुनने का निर्णय लिया है। यहां एकल नामांकन होने से सुनीता देवी निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed