फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Head Post Office ATM closed for 20 days

Pithoragarh News: 20 दिन से प्रधान डाकघर का एटीएम बंद

Wed, 09 Jul 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Head Post Office ATM closed for 20 days
पोस्ट ऑ​​फिस का एटीएम 20 दिनों से बंद। संवाद
पिथौरागढ़। प्रधान डाकघर में स्थापित एटीएम लगभग 20 दिन से बंद है। इससे लोगों को पैसे का लेन-देन करने में परेशानी हो रही है। लोगों को दूसरे एटीएम का उपयोग करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के शुरू होने के साथ ही एटीएम को भी संचालित करना था, लेकिन शासन स्तर से इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक को एटीएम मशीन की सप्लाई नहीं होने से पुराना एटीएम बंद है।
विज्ञापन

डाक विभाग के मुताबिक एटीएम पिछले लगभग 20 दिन से बंद है। डाक विभाग में पोस्ट ऑफिस के एटीएम को बदलने का कार्य होना है। इसके लिए आईपीपीबी को मशीन बदलने का कार्य को सौंपा गया है, लेकिन शासन से नई एटीएम नहीं आने से कार्य बाधित है। विभाग ने शासन से एटीएम की सप्लाई करने के लिए प्रस्ताव भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक आके बिनवाल ने बताया कि शासन की ओर से आईपीपीबी को एटीएम उपलब्ध होने के बाद ही नई एटीएम मशीन लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद ही प्रधान डाकघर का एटीएम उपभोक्ताओं के लिए खुल सकेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैसे का लेन देन करने के लिए पोस्ट ऑफिस या अन्य एटीएम का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed