{"_id":"57ed491a4f1c1b6809575cdd","slug":"he-won-the-election-and-the-display-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला से चुनाव जीत कर दिखाएं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला से चुनाव जीत कर दिखाएं मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला, मुनस्यारी के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत को धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। भाजपा के धारचूला प्रभारी ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला से भागने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
नगरपालिका सभागार में हुए सम्मेलन में पार्टी के धारचूला विधानसभा प्रभारी जगत मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अब धारचूला से भागने की तैयारी में हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक हरीश धामी की ओर से सीट खाली करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत इसी सीट से विधायक हैं। मर्तोलिया ने कहा कि हर चुनाव सीट बदलने वाले मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वह आगामी विधानसभा चुनाव धारचूला से लड़कर देखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उप चुनाव में युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वन विभाग और वन निगम में 1544 पद बैकडोर से भरे गए।
विज्ञापन
मर्तोलिया ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र के जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास साइकिल नहीं थी, आज वह 30 लाख की गाड़ी में घूम रहे हैं। कहां से यह रकम आई, इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता दिनेश राणा, किशोर धामी, धीरज बोरा, मदन शाही, चंचल शाही, कमल कोरंगा, नवीन धामी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन