फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   He came home to Aryan legislator expressed sorrow

मुख्यमंत्री ने विधायक आर्य के घर पहुंचकर जताया दुख

Sat, 24 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली/पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली/पिथौरागढ़। Updated Sat, 24 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायक नारायण राम आर्य के घर वैशाली (भिनगड़ी) पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और कांग्रेस विधायक के परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर वैशाली के खेतों में उतारा गया।

मुख्यमंत्री रावत शाम 4.15 बजे वैशाली पहुंचे। 15 मिनट तक परिवार के साथ रहे। मुख्यमंत्री ने विधायक से घटना के कारणों की जानकारी हासिल की और उनसे धैर्य बनाए रखने को कहा।

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पिथौरागढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, बागेश्वर के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, चंपावत के जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, राम सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, एडीएम प्रशांत आर्य आदि कांग्रेस नेताओं ने वैशाली पहुंचकर विधायक आर्य से मुलाकात की और दुख जताया।
विज्ञापन


इधर, राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह बड़वाल, संयुक्त मंत्री भगवान सिंह नेगी, जिला मंत्री उमेश पंत, जिला अध्यक्ष प्रकाश पंत आदि ने शोकसभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, रघुवर राम, दीपक कुमार, भूपेंद्र कुमार, जगजीवन धुरियाल, महेश उप्रेती, संतोष कुमार, शिव राम, रवींद्र बेरी, प्रतिभा वाल्मीकि आदि ने विधायक के पुत्र की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।


सांसद प्रतिनिधि प्रेम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में भीम सिंह सौन, मोहन लाल चौधरी, शकील अहमद, अनिल माहरा, जितेंद्र माहरा, मनोज पुनेठा, दिनेश बिष्ट, केशर सिंह पाल, सरोज चंद, प्रिया जोशी मौजूद थे। बता दें कि चार दिन पहले सड़क हादसे में विधायक के पुत्र हिमांशु उर्फ संजीव की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed