फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   He beat her to Avantika of Almora, Pithoragarh

अल्मोड़ा की अवंतिका ने पिथौरागढ़ की सोनिया को हराया

Thu, 01 Oct 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 15वीं जूनियर (अंडर 17), सब जूनियर (अंडर 15) बालक, बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जूनियर वर्ग में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में अल्मोड़ा की अवंतिका ने पिथौरागढ़ की सोनिया बिष्ट को 31-5 से पराजित किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की ऐश्वर्या मेहता ने ऊधमसिंहनगर की छाया बोरा को 31-16 से पराजित किया। ऊधमसिंह नगर की शौर्या ने नैनीताल की कीर्ति जोशी को 31-18, देहरादून की हिमांशी रावत ने पिथौरागढ़ की एंजेल को 31-11 से पराजित किया। दूसरे चरण के मैच में अल्मोड़ा की उन्नति बिष्ट ने ऊधमसिंहनगर की शौर्या वत्स को 31-7, पिथौरागढ़ की ऐश्वर्या मेहता ने पिथौरागढ़ की ही प्रीति कार्की को 31-14, अल्मोड़ा की अनुपमा ने देहरादून की राजेश्वरी को 31-26 से, अल्मोड़ा की प्रियंका कनवाल ने पिथौरागढ़ की पूजा धामी को 31-9, देहरादून की हिमांशी रावत ने ऊधमसिंह नगर की शौर्या को 31-20, अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार ने अल्मोड़ा की अंकिता पांडे को 31-17, ऊधमसिंह नगर की अपर्णा दत्त ने पिथौरागढ़ की साया पाल को 31-8 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मयूख महर ने किया। प्रभारी डीएम विनोद गिरी गोस्वामी, एसडीएम अनुराग आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, तिलक जोशी, शंकर खड़ायत, कवींद्र दिगारी, डीके सेन, जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल, संरक्षक देवेंद्र लाल वर्मा, सचिव वीरेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष शंकर खर्कवाल आदि मौजूद थे। एशियन एकेडमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed