{"_id":"59c3efc14f1c1b23688b5c3c","slug":"has-been-on-the-road-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने से पड़ा है सड़क पर मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने से पड़ा है सड़क पर मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग-डीडीहाट रोड पर बांसधार के पास गिरा हुआ मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग-डीडीहाट एनएच पर थल से एक किलोमीटर दूर बांसधार के पास सड़क पर गिरा मलबा एक माह बाद भी नहीं हट पाया है। एक माह पहले बारिश से इस स्थान पर सड़क धंस गई थी और पहाड़ से गिरे मलबे के ढेर सड़क पर जमा हो गए। एनएच के अधिकारियों ने मजदूर लगाकर सड़क से थोड़ा मलबा तो हटाया, लेकिन मलबे के ढेर को हटाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
इस सड़क से स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। इसके अलावा कई गांवों के लोग भी इसी सड़क से पैदल जाते हैं। इस स्थान पर बड़े वाहनों को आर-पार जाने में भारी कठिनाई होती है। सड़क की खराब दशा को लेकर कई बार वाहन चालक और स्थानीय लोग आवाज उठा चुके हैं। उनका कहना है कि शायद एनएच के अधिकारियों को किसी हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
इस सड़क से धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, मुवानी, पांखू, बेड़ीनाग, बागेश्वर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा के लिए सैकड़ों वाहन चलते हैं। एनएच के अधीन होने के बाद भी अब तक सड़क से मलबा न हटने से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि जब सड़क एनएच के अधीन हुई थी तब लोगों को उम्मीद थी कि शायद अब सड़क की दशा सुधरेगी, लेकिन सुधरने के बजाय हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
एनएच के अवर अभियंता बीसी जोशी का कहना है कि सड़क से मलबा हटाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि बांसधार के पास सड़क की हालत खराब है।