फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Haryana Police arrested Dabish in Jakhani

हरियाणा पुलिस ने जाखनी में दी दबिश

Mon, 24 Apr 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ पुलिस की एक टीम ने 21 अप्रैल की रात यहां जाखनी स्थित व्यापारी पवन कुमार भट्ट के आवास पर दबिश दी। इस टीम के साथ कोतवाली पुलिस का एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल भी था।

पवन कुमार भट्ट के अनुसार बहादुरगढ़ पुलिस का कहना था कि वे और उनका बेटा बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति से दस लाख रुपये लेकर आए हैं, जिसे लौटा नहीं रहे हैं। पवन का कहना है कि उसका हरियाणा से कोई-लेना देना नहीं है। खुद को हरियाणा पुलिस का आदमी बताने वाले यह लोग दहशत फैलाने के लिए आए थे। उन्होंने सारे मामले की जांच करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए पुलिस महानिदेशक और डीआईजी को फैक्स के माध्यम से पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में पवन कुमार भट्ट ने उल्लेख किया है कि वह खुद जाखनी में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा सिडनी (आस्ट्रेलिया) में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा दुकान में काम करता है। पत्र में लिखा है कि उसके पास हरियाणा से फोन और मैसेज आते रहे कि जो दस लाख रुपये लिए हैं उसे वापस कर दो। पवन भट्ट के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी 25 मार्च को कोतवाली पुलिस को दे दी थी, लेकिन 21 अप्रैल की रात हरियाणा नंबर की गाड़ियों से 15-16 लोग उनके आवास पर आ गए और रुपये की मांग करने लगे। उनका कहना है कि कोतवाली पुलिस में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल का कहना है कि हरियाणा पुलिस के पास यदि इस मामले में साक्ष्य होंगे तो वह अपने यहां रिपोर्ट दर्ज करेगी। जिला पुलिस का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल की रात हरियाणा पुलिस के कर्मचारी सिर्फ पूछताछ के लिए संबंधित व्यक्ति के घर पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed