{"_id":"5b818bd042c7924661544b6a","slug":"hariya-bridge-in-danger-jd","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की जद में आया हरड़िया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की जद में आया हरड़िया पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी के हरड़िया में भूस्खलन से टेढ़ा हुआ वैली ब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी मार्ग पर स्थित हरड़िया वैलीब्रिज खतरे की जद में आ गया है। पुल की दयनीय हालत को देखते हुए लोनिवि और पुलिस ने इस पर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हरड़िया में वर्ष 2015-16 में यातायात संचालन के लिए वैलीब्रिज बनाया गया। क्षेत्र में शुक्रवार शाम से हो रही भारी बारिश के चलते और नाला उफान पर आने से पुल की नींव खाली हो गई है। इससे पुल गिरने की कगार पर पहुंच गया है। पुल पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। यदि यह पुल टूटता है तो थल-मुनस्यारी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। वहीं, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से हरड़िया नाले से लगे भैंसखाल गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में जबर्दस्त भूकटाव हो रहा है। यहां नाला भी काफी चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन
साथ ही बस्ती के ऊपरी क्षेत्र से लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से 14 मकान भी खतरे की जद में है। उधर, शनिवार देर शाम लोनिवि के अधीक्षण अभियंता हरीश सिंह पांगती ने वैलीब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए गर्डर लगाए जाएंगे। पुल की मरम्मत के लिए बरेली से टीम बुलाई गई है, जो रविवार को यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन