{"_id":"5dd6bdb68ebc3e54853d3e31","slug":"harish-rawat-said-people-who-have-power-in-their-hands-want-to-end-the-congress-pithoragarh-news-hld3649181128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत बोले, जिन ताकतों के हाथ में सत्ता है वह कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत बोले, जिन ताकतों के हाथ में सत्ता है वह कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम हरीश रावत।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण है। इस समय जिन ताकतों के हाथ में सत्ता है वह कांग्रेस को समाप्त करना चाहती हैं। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी के प्रचार के लिए पिथौरागढ़ आए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता से सभी लोग परिवर्तन और सत्ता को सबक सिखाना चाह रहे हैं। कहा कि पिथौरागढ़ की अनदेखी करने के लिए यदि आज सत्तारूढ़ दल को दंडित नहीं किया तो यह उत्तराखंड के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ एक प्रकार से आधी अधूरी योजनाओं और परियोजनाओं का विधान सभा क्षेत्र बन गया है। उनके मुख्यमंत्री काल में तमाम योजनाएं शुरू हुई थी। सत्ता में आई भाजपा आज तक उन योजनाओं को फिनिसिंग टच तक नहीं दे पाई। पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज खोलने की कांग्रेस ने पहल की थी। इस दिशा में कदम उठाने के बजाय केवल सरकार बेस अस्पताल में उलझी है। स्पोर्ट्स कालेज कहां चल रहा है पता नहीं है। उन्हें विश्वास है जनता इस उपेक्षा के खिलाफ मतदान करेगी।
विज्ञापन
एकजुट नहीं रहने वाले लोग घर में आराम करें
पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एकजुट होकर काम करने का है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो लोग ऐसे समय में एक जुट होकर काम नहीं करते उन लोगों को अपने घर में जाकर आराम करना चाहिए। देश में इस समय उन लोगों की जरूरत है जो संकल्प लेकर पार्टी के लिए काम करें। जैसे 1977 में लोगों ने पार्टी को खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि हम इस समय 1977 से कई गुना बेहतर हालत में हैं।