{"_id":"601af76a8ebc3ed1ab5d0cb0","slug":"harish-rawat-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld413484621","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है भाजपा सरकार - हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है भाजपा सरकार - हरीश रावत
विज्ञापन
चिमस्यानौला में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पूर्व सीएम हरीश रावत हरदा ने कनालीछीना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी के गांव में आयोजित माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बुधवार को कनालीछीना में हुई जनसभा में हरदा ने कहा कि आगामी विस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो कनालीछीना में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। कनालीछीना पॉलीटेक्निक में उनके शासनकाल में मेकेनिकल ट्रेड खोलने की कार्रवाई पूरी हो गई थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही इसे लटका दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक मयूख महर, वरिष्ठ नेता मनोज ओझा, रमेश कापड़ी, जगत सिंह खाती, हरीश उपाध्याय, दान सिंह भंडारी, दिल राम, भूपाल सिरौला, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडेय आदि रहे।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कनालीछीना। कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय ने हरीश रावत के समक्ष दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ली। कुछ दिन पूर्व वह पार्टी से नाराज होकर आप में शामिल हो गए थे। उनका कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप था। बुधवार को हरदा ने उनका माल्यार्पण किया।