फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hari splash of cultural events in exhibition

हरि प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 06 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 06 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hari splash of cultural events in exhibition
हरि प्रदर्शनी में चांचरी गायन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

स्वाधीनता सेनानी हरि सिंह जंगपांगी की स्मृति में दुम्मर गांव में आयोजित हरि प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं ने चांचरी गायन किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन केरल पुलिस के रिटायर्ड महानिदेशक केएस जंगपांगी और पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान कदमताल प्रतियोगिता दरांती के लक्ष्मण राम ने जीती। इसके अलावा सात ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों के बीच चांचरी प्रतियोगिता की जा रही है। इसकी परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे। हरि स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित जंगपांगी ने बताया कि कार्यक्रम सात नवंबर तक होंगे। इस दौरान लोग स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित हो रहा है। रविवार को मारथोमा मिशन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


उद्घाटन से पहले प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में केदार सिंह मर्तोलिया, गंगा सिंह जंगपांगी, उत्तम सिंह जंगपांगी, भूपेंद्र जंगपांगी, लोक बहादुर जंगपांगी, डा. जनार्दन पांगती, जगत मर्तोलिया आदि उपस्थित थे। संचालन लक्ष्मण सिंह पांगती (लछबू) ने किया। सोमवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वॉलीबाल की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed