फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Haq hopes to continue struggle

हक के लिए संघर्ष जारी रखें आशाएं

Tue, 13 Sep 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Haq hopes to continue struggle
आशा वर्कर्स यूनियन के सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

आशा हेल्थ वर्कर यूनियन के जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि आशाओं को अपने हक की प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की जमकर खिलाफत की। कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों और हरीश रावत सरकार माफिया के हितों में लगी है। इस बात पर जोर दिया गया कि देश के कामगार संगठनों को सरकार की नीतियों का विरोध करना होगा।

विज्ञापन


सम्मेलन में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि संघर्ष और एकता के बल पर अब तक आशाओं ने कुछ जीत हासिल कर ली है। सरकार अब आशाओं को हेल्थ वर्कर मानने लगी है। इसी तरह दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया गया है। अब भी कई मुद्दे हैं, जिनको पूरा करने के लिए संघर्ष करना होगा। प्रदेश महामंत्री कैलाश पांडे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। भाकपा माले के जिला सचिव गोविंद कफलिया ने कहा कि राज्य की हरीश रावत सरकार खनन, शराब, जमीन माफिया के हितों को पूरा करने में व्यस्त है।
विज्ञापन


आशा यूनियन की जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने कहा कि आशाओं के काम को सरकार का कोई भी नुमाइंदा नजरअंदाज नहीं कर सकता। बाद में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए इंद्रा देउपा को फिर से अध्यक्ष, निर्मला पाल को महामंत्री, माहेश्वरी पाठक को उपाध्यक्ष, उर्मिला सौन को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में पूरे जिले की आशा वर्कर मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed