{"_id":"65662686e028b3c48b0dbead","slug":"happiness-of-wedding-preparations-turned-into-mourning-due-to-accident-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7397-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हादसे से मातम में बदल गईं शादी की तैयारियों की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हादसे से मातम में बदल गईं शादी की तैयारियों की खुशियां
Tue, 28 Nov 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत से गिरगांव में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही ग्रामीणों ने तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया।
गांव में 30 नवंबर काे विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी। चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए वर्तमान में हल्द्वानी में रहने वाले पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे।
गांव में भी अपने परिवार के सदस्यों के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था लेकिन सेराघाट में कार खाई में गिर जाने से तुलसी देवी और गंगा सिंह की मौत और पूरन सिंह व गोपाल सिंह के घायल हो जाने से सारी खुशियां गम में बदल गईं। हादसे की सूचना के बाद गिरगांव सहित आसपास के गांवों के लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचे। संवाद