{"_id":"67a8e86f95e60f7f5b0954d4","slug":"happiness-in-ranwa-village-after-nivedita-wins-gold-medal-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123831-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: निवेदिता के गोल्ड मेडल जीतने पर रणवा गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: निवेदिता के गोल्ड मेडल जीतने पर रणवा गांव में खुशी
Sun, 09 Feb 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय खेलों के बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में निवेदिता कार्की के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके गांव रणवा में खुशी का माहौल है। ग्रामीण और आसपास के लोग परिजनों को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
निवेदिता अब तक पांच राष्ट्रीय सहित तीन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उनके पिता बहादुर सिंह कार्की आईबी में कार्यरत हैं। मां पुष्पा कार्की गृहिणी हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है। बहादुर सिंह कार्की ने फोन पर बताया कि निवेदिता ने राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने से पहले कई स्पर्धाओं में देश और पिथौरागढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने सब जूनियर नेशनल वूमेन बाक्सिंग 2018 नागपुर में गोल्ड, जूनियर नेशनल वूमेन बाक्सिंग 2019 रोहतक में कांस्य, इंटरनेशनल गोल्डन गर्ल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2020 बोरास स्वीडन में स्वर्ण समेत कई स्पर्धाओं में पदक हासिल किए हैं। गोल्डन गर्ल निवेदिता को समाजसेवी हरीश ठाकुर, चाचा मान सिंह कार्की, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, मान सिंह, ललित सिंह आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।