{"_id":"5fdf8a0e8ebc3e3c4c2fd634","slug":"haat-dharchula-won-the-title-of-frontier-football-competition-pithoragarh-news-hld4080990118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाट धारचूला ने जीता सीमांत फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाट धारचूला ने जीता सीमांत फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
डीडीहाट में फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्रॉफी और नकद पुरस्कार के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़) एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से नागरिक जन कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित सीमांत फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल में हाट कालिका ने जीता। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीआईसी डीडीहाट खेल मैदान में हाट धारचूला और बलुवाकोट के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। हाट धारचूला की टीम पहले हाफ से ही 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में बलुवाकोट ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन हाट की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे सारे हमले बेकार रहे। हाट ने दूसरे हाफ में दो गोल कर 4-0 से फाइनल अपने नाम किया।
विजेता टीम को आठ और उपविजेता टीम को पांच हजार की धनराशि पुरस्कार में दी गई। इस मौके पर उप कमांडेंट एसपी टुन्डूप ने कहा कि एसएसबी खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करती रहती है। इस तरह के खेल आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट रामचंद्र सिंह रमोला, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह आदि शामिल रहे।