फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gynecologist's contract extended, now women will not have to wander for treatment

Pithoragarh News: महिला रोग विशेषज्ञ का अनुबंध बढ़ा, अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगी महिलाएं

Tue, 10 Feb 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gynecologist's contract extended, now women will not have to wander for treatment
 जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़। संवाद
पिथौरागढ़। अब जिले की महिलाओं को इलाज के लिए नहीं भटकना होगा। एकमात्र महिला रोग विशेषज्ञ अब महिला अस्पताल में अपनी सेवा जारी रखेंगी। इनका अनुबंध बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले की महिलाओं और गर्भवतियों में राहत है।
विज्ञापन

दरअसल, सीमांत जिले के किसी भी अस्पताल में स्थायी महिला रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। सिर्फ जिला महिला अस्पताल में ही अनुबंध पर महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। 10 फरवरी मंगलवार को इनका अनुबंध खत्म होना था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले की महिलाओं और गर्भवतियों में चिंता थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दो सप्ताह पूर्व ही इस गंभीर समस्या का हवाला देकर शासन में महिला रोग विशेषज्ञ का अनुबंध बढ़ाने के लिए पत्राचार किया था। आखिरकार महिला रोग विशेषज्ञ का अनुबंध बढ़ाया गया है इससे स्वास्थ्य विभाग में राहत है। यदि विशेषज्ञ का अनुबंध नहीं बढ़ता और वे सेवा छोड़कर जातीं तो पूरे जिले में महिलाओं को इलाज मिलना बंद हो जाता। वहीं गर्भवतियों को जांच के लिए भी निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत की महिलाओं की सेवा करेंगी डॉक्टर
पूर्व में महिला रोग विशेषज्ञ ने अनुबंध समाप्त होने पर जिले में सेवा न देने की इच्छा भी जताई थी। अब अनुबंध बढ़ने के बाद उन्होंने सीमांत जिले की महिलाओं का दर्द समझते हुए अपने पूर्व के फैसले को नकारते हुए महिला अस्पताल में सेवा देने के हाथ आगे बढ़ाया है।

कोट
महिला रोग विशेषज्ञ का अनुबंध बढ़ने से सीमांत की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। अब वह आगे की सेवा भी जारी रखेंगी। इनके इस फैसले से विभाग में भी राहत है। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed