फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gum and anger among the relatives of the dead

मृतकों के परिजनों में गम और गुस्सा

Thu, 08 Feb 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gum and anger among the relatives of the dead
हादसे में मारे गए चालक बसारत के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

स्वांला दुर्घटना में मारे गए पिथौरागढ़ के दोनों युवाओं के परिजनों में गम और गुस्सा है। परिजनों ने सड़क निर्माण की बदहाली और सुरक्षा के जरूरी उपाय न होने को दुर्घटना का कारण माना है। पिथौरागढ़ निवासी मृत चालक बसारत के परिजन शुक्रवार को सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसी के खिलाफ तहरीर देंगे। इधर, गमगीन माहौल में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मृतक लुंठ्यूड़ा निवासी बसारत और पुरानी बाजार निवासी आशीष पटवा का अलग-अलग अंतिम संस्कार किया गया। बसारत को ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया, जबकि आशीष का अंतिम संस्कार घाट पर हुआ। इससे पहले शुक्रवार देर शाम दोनों शव जैसे ही घर पहुंचे, कोहराम मच गया। देर रात तक शोक संवेदना जताने रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सुबह अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बसारत के घर में पिता अब्दुल रईस अब तक सदमे में हैं, जबकि मां सलमा, छोटे भाई आजम और बहन यास्मीन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बसारत के परिजनों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य की बदइंतजामी हादसे की वजह है। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही। दूसरी ओर मृतक आशीष पटवा की मां निर्मला सदमे की हालत में है। तीनों बहनें भी गमजदा हैं। संबंधियों ने सड़क की हालत को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed