फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gull's work stops due to lack of budget

बजट की कमी से गूल का कार्य अटका

Wed, 27 Dec 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Wed, 27 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gull's work stops due to lack of budget
अस्कोट में अधूरी पड़ी सिंचाई टंकी - फोटो : अमर उजाला

लघु सिंचाई विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मोगरु से पोखरी के लिए बनाई जा रही सिंचाई गूल का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। योजना मद में बजट न होने के कारण गूल आधे से भी कम बन पाई है। सिंचाई टैंक और गूल के लिए जमीन देने वाले किसानों को भी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने गूल का काम पूरा न होने और मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग की ओर से मोगरु से पोखरी के लिए पांच लाख रुपये की लागत से 400 मीटर सिंचाई गूल और टैंक का निर्माण कार्य किया जाना था, लेकिन योजना मद में बजट न होने के कारण ठेकेदार ने 165 मीटर सिंचाई गूल का निर्माण कर आगे का काम रोक दिया। जो गूल बनी थी, वह भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सिंचाई टैंक के लिए देवल निवासी किसान गोपाल सिंह कार्की ने एक नाली भूमि दी थी, जिसका मुआवजा भी उसे नहीं मिला है। कार्की जमीन के मुआवजे के लिए कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन विभाग संबंधित ठेकेदार और किसान के आपसी अनुबंध का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन


देवल के ग्राम प्रधान त्रिलोक राम, सरपंच मोहन पाल ने कहा कि सिंचाई टैंक, गूल के निर्माण से क्षेत्र के कई किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। कई किसानों ने अपनी जमीन सिंचाई गूल बनाने के लिए दी थी, लेकिन अब तक उनको उनकी जमीन का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता दिनेश पांडेय का कहना है कि योजना मद में बजट न होने के कारण कार्य रुका है। बजट आने पर आगे का काम किया जाएगा। जमीन का मुआवजा देने की बात पर उन्होंने कहा कि किसानों का विभाग से जमीन से संबंधित कोई अनुबंध नहीं हुआ है। यह किसान और ठेकेदार का आपसी मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed