{"_id":"57ed48514f1c1bc01c5740fa","slug":"guest-teachers-from-the-system-back-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों के आने से पटरी पर लौटी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों के आने से पटरी पर लौटी व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल कोटा में बच्चों को पढ़ाता गेस्ट टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षकों के आने से राजकीय हाईस्कूल कोटा की व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट गई है। शिक्षक नहीं होने से हाईस्कूल का संचालन तीन महीने से राजकीय इंटर कॉलेज कोटापंद्रपाला में हो रहा था।
विज्ञापन
शिक्षक न होने से राजकीय हाईस्कूल कोटा जुलाई 2016 से राजकीय इंटर कॉलेज कोटापंद्रपाला में संचालित हो रहा था। स्कूल के 32 छात्र-छात्राओं को रोज 7 किमी की एकतरफा दूरी तय कर कोटापंद्रपाला जाना पड़ रहा था। हाल में स्कूल में छह अतिथि शिक्षकों की तैनाती होने से राजकीय हाईस्कूल कोटा का संचालन फिर से होने लगा है। स्कूल को हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कला, व्यायाम विषय के अतिथि शिक्षक मिले हैं।
विज्ञापन
कोटा के प्रधान वीरेंद्र सिंह सुयाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के आने से स्कूल एक बार फिर संचालित हो गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक स्थायी शिक्षक की तैनाती है। 5 अगस्त से उक्त शिक्षक स्कूल नहीं आया है। उन्होंने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यहां तैनात शिक्षक को स्कूल नहीं भेजा गया तो अभिभावकों को साथ लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन