{"_id":"5717b10e4f1c1bef378b46b6","slug":"ground-will-be-closed-six-hours-a-day-for-two-months-half-munsyari-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह तक रोज साढे़ छह घंटे बंद रहेगी थल-मुनस्यारी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह तक रोज साढे़ छह घंटे बंद रहेगी थल-मुनस्यारी रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी रोड पर ला झेकला से मुनस्यारी तक 37 किलोमीटर के हिस्से में बृहस्पतिवार से हॉटमिक्स बिछाने का काम शुरू होगा। इस कारण इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रोज अलग-अलग चरणों में छह घंटे तक बंद रहेगी। लोनिवि ने लोगों और वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए इस अवधि में वाहन संचालन नहीं करने की अपील की है। हॉटमिक्स बिछाने का काम 20 जून तक चलेगा। तब तक यातायात की यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि थल-मुनस्यारी रोड पर ला झेकला से आगे उच्च श्रेणी के हॉटमिक्स को बिछाया जाना है। इस अवधि में सुबह 8.30 से 11.00 बजे तक और दोपहर 12.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक सड़क को यातायात के लिए बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चलने से हॉटमिक्स के काम में बाधा पहुंचेगी। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अन्य समय में वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इधर, हॉटमिक्स के काम के चलते हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ से आने-जाने वाले लोगों के साथ ही माइग्रेशन पर जाने वाले भी प्रभावित होंगे। साथ ही अब मुनस्यारी में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
देसी-विदेशी पर्यटक मुनस्यारी पहुंचने लगे हैं। सड़क बंद होने पर पर्यटकों को कुछ देर तक इंतजार करना पड़ सकता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ से ओगला और ओगला से जौलजीबी तक का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन