फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Groom From Delhi Tested Covid 19 Positive during marriage

Corona in Uttarakhand: दिल्ली से आया दूल्हा निकला संक्रमित, फेरे से ठीक पहले आई रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2020 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Groom From Delhi Tested Covid 19 Positive during marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फेरे लेने से ठीक पहले आई रिपोर्ट में एक दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे घराती-बराती सभी सकते में आ गए। जाख पुरान निवासी युवक की बरात बुधवार को छेड़ा (चंडाक) में आई थी।

विज्ञापन


दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर नायब तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कोविड नियमों के तहत वैवाहिक रस्में संपन्न कराईं। दूल्हे ने 22 नवंबर को टनकपुर में अपनी जांच करवाई थी। वह दिल्ली से पिथौरागढ़ आया था।
विज्ञापन



तहसीलदार ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन को फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है। टीम दूल्हे पर तीन दिन तक नजर रखेगी। यदि दूल्हे में किसी तरह के लक्षण मिले तो उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों की कोरोना जांच करेगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बरातियों और घरातियों से स्वयं ही अपनी जांच कराने को कहा है। जांच नहीं करवाने पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कोरोना के डर से दिल्ली जाने वाले यात्री घटे

कोरोना संक्रमण बढ़ते ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। कोरोना के चलते दिल्ली से लोगों का दोबारा कुमाऊं में लौटना शुरू हो गया है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड रोडवेज के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। 

हल्द्वानी रोडवेज डिपो के तीन दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले शनिवार को दिल्ली से आने वाले यात्रियों का किराया 18 लाख रुपये था और जाने वाले यात्रियों का किराया 15 लाख रुपये था। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली से आने वाले यात्रियों का किराया 15 लाख और जाने वाले यात्रियों से प्राप्त किराया 10 लाख रुपये था। रोडवेज के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली से आ रही बसें अधिक सवारियां लेकर आ रही हैं, जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। 

काठगोदाम डिपो की ओर से आठ वॉल्वो और जनरथ सेवाएं दिल्ली के लिए प्रतिदिन चल रही हैं। कोरोना के डर के कारण इन बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि वॉल्वो में अधिकतम 10 सवारियां जा रही हैं। लौटने में बसों को पांच से 12 सवारियां मिल रही हैं। दिल्ली रूट पर चल रही वाल्वो और जनरथ सेवाएं भारी घाटे में संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed