{"_id":"5abbcfce4f1c1bdb298b465f","slug":"gramin-bank-workers-will-now-strike-for-short-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक कर्मी अब बेमियादी हड़ताल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक कर्मी अब बेमियादी हड़ताल करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ग्रामीण बैंक के कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के तीसरे दिन उत्तराखंड ग्रामीण बैंकों के आंदोलित कर्मियों का असंतोष गहरा गया। सरकार की अनदेखी से गुस्साए बैंक कर्मियों ने अब बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इधर, हड़ताल के चलते जिले में बैंकों के कारोबार पर असर का आंकड़ा बढ़कर डेढ़ सौ करोड़ पहुंच चुका है।
विज्ञापन
बुधवार को ग्रामीण बैंकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। पिछले दो दिनों की तरह जिले भर के बैंककर्मियों ने सिमलगैर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय जोशी, विजय भंडारी, एलपी पंत, एसएस मेहता, बलवंत सिंह, राजेश मुरारी, दीपेश बोहरा, विजय पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
इधर, तीसरे दिन की हड़ताल से जिले की 30 बैंक शाखाओं के कारोबार में असर का आंकड़ा बढ़कर डेढ़ सौ करोड़ पहुंच गया है। वार्षिक लेखाबंदी के दौरान हड़ताल से कामकाज का दबाव और बढ़ गया है। दूसरी ओर बैंक उपभोक्ता तीसरे दिन भी सेवा से वंचित रहे।
विज्ञापन