फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gramin Bank will give loan to teachers at low interest rate

कम ब्याज दर पर शिक्षकों को ऋण देगा ग्रामीण बैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Gramin Bank will give loan to teachers at low interest rate
अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिला ईकाइ ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक से मुलाकात करते हु - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिला इकाई ने पिथौरागढ़ भ्रमण पर आए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार और क्षेत्रीय प्रबंधक केएम शर्मा, मुख्य प्रबंधक ऋण आरएस गैड़ा के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शिक्षक एसोसिएशन पिथौरागढ़ के प्राथमिक से माध्यमिक शासकीय, अशासकीय शिक्षकों को सामान्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ओडी लिमिट के रूप में 25 लाख रुपये वैयक्तिक ऋण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शिक्षकों ने उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

शिक्षक एसोसिएशन के बीआर कोहली ने बताया कि जो भी शिक्षक एसोसिएशन के पैड पर यह सुविधा लेगा, उस शिक्षक को सामान्य ब्याज दर से .30 कम ब्याज दर पर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति इंप्लाइज फेडरेशन से जुड़े अन्य कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए भी वैयक्तिक ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। बैंक प्रबंधन इकाई ने शिक्षकों के अतिरिक्त अन्य को भी इसका लाभ मिले और आगामी राज्य स्तर की बैठक में इसका प्रस्ताव रख कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन ने महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक से वैयक्तिक ऋण पर ब्याज दर और कम करने का अनुुरोध किया है। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार, संरक्षक महेश मुरारी, गिरीश प्रसाद सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed