{"_id":"656234fd0bb94ccf8309bc79","slug":"government-torches-dharchula-and-didihat-in-protest-against-rape-of-minor-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7265-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में धारचूला और डीडीहाट में फूंका सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में धारचूला और डीडीहाट में फूंका सरकार
Sat, 25 Nov 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बागेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारचूला और डीडीहाट में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेशभर में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
धारचूला में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था सुधारते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता से देखने की जरूरत है। अंकिता भंडारी को अभी तक सरकार न्याय नहीं दिला पाई है। प्रदर्शन करने वालों में रामू रोकाया, नृप गर्ब्याल, बीरेंद्र गर्ब्याल, अश्वनी नपलच्याल, सज्जाक हुसैन, सनी साहनी, आदि थे।
इधर डीडीहाट में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अंकिता हत्याकांड के बाद अब बागेश्वर की घटना उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। बेटियों का राज्य में उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में ललित भंडारी, हिमांशु चुफाल, राजेंद्र बोरा, दान सिंह देउपा, संजय देउपा, शेर सिंह, पूरन बोरा आदि मौजूद रहे।