{"_id":"682b63bd079bc2e2c909ad52","slug":"government-committed-to-the-development-of-border-areas-nadda-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128011-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नड्डा
Mon, 19 May 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के वाइब्रेंट विलेज गुंजी में रात्रि चौपाल में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ड
पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सोमवार की सुबह 8.20 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व रविवार देर शाम को केंद्रीय मंत्री ने भारत-चीन सीमा के पास स्थित वाइब्रेंट विलेज गुंजी में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों और यहां के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने स्थानीय लोगों को सरकार की ओर से क्षेत्र के लिए गतिमान एवं प्रस्तावित की गईं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के दर्शन के बाद यहां आने पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री की यात्रा ने इस क्षेत्र की पहचान को भी मजबूत किया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
उन्होंने लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री नड्डा ने स्थानीय लोगों के आतिथ्य के लिए उनका आभार जताया। कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत करके बहुत खुश हैं और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीएम विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम मंजीत सिंह, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल आदि मौजूद रहे।