{"_id":"585ab3914f1c1bf248e3a09d","slug":"gornggati-people-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरंगघाटी के लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरंगघाटी के लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोस्टामानू में बेस अस्पताल स्थापित करने और चंडाक से बियरबार हटाने के मामले को गोरंगघाटी संघर्ष समिति के सचिव लीलांबर गुरुरानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के सामने रखने जा रहे गोरंगघाटी क्षेत्र के लोगों को पुलिस ने चंडाक में रोक लिया। पुलिस 100 से अधिक इन लोगों को गिरफ्तार कर दो बसों में भरकर जिला मुख्यालय ले आई।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को बसों में लाने की सूचना पर चंडाक रोड के घंटाकरण में पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रकाश पंत और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में भाजपाई सड़क पर धरने में बैठ गए। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। धरने पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष पंत को बैठे देख पुलिस की बल प्रयोग करने की हिम्मत नहीं हुई। सड़क पर जाम के चलते पुलिस लोगों को वहां से आगे नहीं ले जा पाई। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पुलिस इन लोगों को वापस चंडाक छोड़ आई।
विज्ञापन