फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gopi said all lies, maaya i did not eat butter

गोपी कहे सब झूठ, मैया मैंने माखन नहीं खायो...

Sun, 25 Feb 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gopi said all lies, maaya i did not eat butter
पिथौरागढ़ के जाखनी मोहल्ले में महिलाओं की बैठकी होली में गीतों के बीच थिरकतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

चीर बंधन के साथ ही जगह-जगह बैठकी होली का दौर शुरू हो गया है। घरों में होली गायन की संगत सजने लगी है। महिला होलियारों की टोलियों का होली गायन के लिए एक-दूसरे घरों में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को जाखनी की विवेकानंद कालोनी में होली गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला होलियारों ने होली के धार्मिक और रंगारंग गीतों पर प्रस्तुति दी। गायन की शुरुआत-गोपी कहे सब झूठ, मैया मैंने माखन नहीं खायो... गीत से हुई। इसके बाद होली प्यारी-प्यारी, अपने पिया के साथ खेलूंगी मैं होली... गीतों पर महफिल सजी। महिला होलियारों ने होली के कई रंगीले, चुटीले गीतों पर भी प्रस्तुति दी। इस दौरान गिरीश पंत, शोभा पंत, कमला ओझा, मनीषा पांडे, विजया पांडे, रीमा खड़ायत, पूनम वर्मा आदि थे।
विज्ञापन


आज से पांच दिनी होली महोत्सव की शुरुआत होगी
पिथौरागढ़। सोमवार से पिथौरागढ़ में पांच दिनी होली महोत्सव की शुरुआत होगी। इस महोत्सव में बाजार क्षेत्र के साथ ही सोर घाटी से सटे कई गांवों की टोलियां भाग लेंगी। इनमें जाख, विषाण, गौरंग देश, बड़ावे, काली कुमाऊं, मढ़ खड़ायत, दौला आदि गांवों की होली टोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों की टीमें भी भाग लेंगी। आयोजन की तैयारी को लेकर रविवार को रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। इस दौरान भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह, सीबी जोशी, राजेंद्र जोशी, नवीन भट्ट, दीपक नगरकोटी, राकेश शाह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed