फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gopal Singh Karki, a former soldier who fought in the 1971 war, passes away

Pithoragarh News: 1971 का युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक गोपाल सिंह कार्की का निधन

Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Gopal Singh Karki, a former soldier who fought in the 1971 war, passes away
थल (पिथौरागढ़)। देश के लिए 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक गोपाल सिंह कार्की का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वर्ष 1966 में ईएमई कोर में भर्ती सेलाबन निवासी गोपाल सिंह सेना का हिस्सा बने। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में उन्होंने दुश्मनों से लोहा लेकर देश की सुरक्षा की।
विज्ञापन

24 साल की सेवा के बाद वह वर्ष 1990 में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए। रामगंगा और कोकिला नदी के संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र राजेंद्र सिंह कार्की ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद भट्ट, पूरन सिंह भैसोड़ा, गिरीश दत्त भट्ट, कुंवर सिंह मेहता, गणेश दत्त भट्ट, हर सिंह कार्की, कुंवर सिंह कार्की, जगत सिंह भैसोड़ा, सुरेंद्र सिंह भैसोड़ा, प्रहलाद सिंह भैसोड़ा आदि ने दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed