फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gooty water, Porthy, Khunkhunian forest

जल रहे गूटी, पोर्थी, खुनखुनियां के जंगल

Wed, 20 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Wed, 20 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gooty water, Porthy, Khunkhunian forest
जल रहे जंगल - फोटो : अमर उजाला

जिले के अधिकांश भागों में बारिश होने से जंगलों की आग बुझने में राहत मिली, लेकिन तल्ला जोहार के ऊपरी रामगंगा घाटी में बारिश नहीं होने से जंगलों में आग भड़कती जा रही है। आग लगने से क्षेत्र में धुंध छाई है। बुधवार को मुनस्यारी वन रेंज के वन पंचायत गूटी, पोर्थी, खुनखुनियां के वन धू-धू कर जलते रहे। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया, अगर आग बुझाने का प्रयास नहीं किया गया तो आग के देर रात तक डीडीहाट वन रेंज के घनधूरा जंगल तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि घनधूरा जंगल का आधा भाग पहले ही आग की चपेट में आ चुका है। शेष हिस्से में नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


इस बार वसंत ऋतु में क्षेत्र के जंगलों में हरियाली की जगह कालापन दिखाई दे रहा है। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। लोग जंगलों से उठ रहे प्रदूषित धुएं को लेकर परेशान हैं, क्षेत्र में बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। इलाके में सूखा और गर्मी बढ़ने से जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। उधर, बागेश्वर जिले के कनोली वन पंचायत से सटे जंगलों में भी आग का प्रकोप बढ़ा है, इन जंगलों में कई दिनों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। इलाके के जंगल महीने भर से जल रहे हैं, लेकिन विभाग अब भी मूक बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed