फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Good Friday in Pithauragarh

गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Good Friday in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के मेथोडिटस चर्च में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे मनाया। जिले के प्रमुख गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा की गई। चंडाक, बेड़ीनाग में प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभाएं हुईं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सिल्थाम स्थित मेथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार को प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभाएं हुईं। मानव जीवन की मुक्ति के लिए किए गए ईसा मसीह के प्रयासों को याद रख मानवता का पाठ पढ़ाया गया। पादरी अजय कुमार चरन ने कहा कि ईसा मसीह ने मानव कल्याण के लिए काम किया। लोगों ने विशेष गीत और भजन भी गाए। प्रभु यीशु की शहादत की कहानी का बखान किया गया। प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों ने प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मनोज एलेक्जेंडर, आशीष हार्वर्ड, आकाशदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यीशु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर के ज्ञानखेड़ा स्थित मेथोडिस्ट चर्च में ग्रुड फ्रायडे पर प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पादरी ईएम पाल ने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार के पापों का बोझ अपना बलिदान सूली पर चढ़कर हर लिया और अपना लहू संसार के पापियों के लिए बहा दिया। प्रभु यीशु के सात वचन एनओस मैकमरिन चरण, डेनिस दास, रविना मैसी डेनियल, विक्रम सेठ ने सुनाए। इस मौके पर अनिल पैट्रिक, मीनाक्षी रॉबिन मैसी, गुलाब सिंह, राखी मैसी, गुड्डू जेम्स, आलोक विलियम, अनीता जौन, निर्मल जौपन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed