{"_id":"6639179a02d04469bf096b22","slug":"glass-bridge-of-birthi-waterfall-will-open-for-tourists-from-may-20-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112998-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 20 मई से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा बिर्थी झरने का ग्लास ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 20 मई से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा बिर्थी झरने का ग्लास ब्रिज
Mon, 06 May 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिर्थी झरने को देखने के लिए तैयार ग्लास ब्रिज। संवाद
नाचनी/पिथौरागढ़। विश्व प्रसिद्ध बिर्थी झरने के ग्लास ब्रिज को पर्यटकों के लिए 20 मई से खोल दिया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इस ग्लास ब्रिज से 148 मीटर ऊंचे जलप्रपात को निहार सकेंगे।
थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित बिर्थी झरना अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इस झरने को निहारने के लिए हर साल हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। इस स्थान को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए सवा करोड़ की लागत से ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट की ओर से बनाए जा रहे ग्लास ब्रिज का निर्माण 15 मई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस ब्रिज को 20 मई से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस झरने के पास ही कुमाऊं मंडल विकास निगम का 30 बेड का गेस्ट हाउस भी है। ब्रिज के बनने के बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
--
22 फुट की ऊंचाई पर खड़े होकर निहार सकेंगे झरना
नाचनी (पिथौरागढ़)। पर्यटक ग्लास ब्रिज की 22 फुट ऊंचाई के डेक स्लैब से झरने को देख सकेंगे। डेक स्लैब बनाने के लिए स्टील के आयताकार ट्यूब और 40 मजबूत ग्लास का प्रयोग किया गया है। डेक स्लैब आरसीसी के अष्ठकोणीय ढांचे पर टिका है। आरसीसी की कुल लंबाई 42 फुट है। डेक स्लैब के सपोर्ट के लिए 25 सेमी व्यास के 18 पाइप भी लगाए गए हैं। ग्लास ब्रिज पर जाने के लिए अष्ठकोणीय ढांचे के अंदर से ही सीढ़ी बनाई गई है। संवाद
--
बिर्थी में ग्लास ब्रिज का निर्माण कार्य 15 मई तक पूरा हो जाएगा। 20 मई से ग्लास ब्रिज को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस ब्रिज के खुलने के बाद निश्चित तौर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। - रोहित बिष्ट, जेई, ग्रामीण निर्माण निगम, डीडीहाट, पिथौरागढ़।