फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Giving the name of helping people in marriage Gderi

विवाह में मदद के नाम पर गडेरी दे रहे लोग

Wed, 16 Nov 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 16 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Giving the name of helping people in marriage Gderi
बेटे के विवाह की तैयारी में लगे लीलाधर के घर पर मदद के तौर पहुंची गडेरी - फोटो : अमर उजाला

गांवों में अभी सहयोग की भावना समाप्त नहीं हुई है। यदि किसी घर में शादी, विवाह जैसा बड़ा आयोजन हो जाए तो लोग सामूहिक रूप से मदद को तैयार रहते हैं लेकिन अब रुपए की भारी कमी हो गई तो लोग जिन घरों में विवाह के कार्यक्रम होने हैं उनको गांव के लोग गडेरी, मसूर, उड़द जैसी सामग्री देकर जा रहे हैं, ताकि बाजार से कम से कम सब्जी, दाल न खरीदने पड़े।

विज्ञापन


इस तहसील के दूरस्थ पाराकोट गांव के लीलाधर उप्रेती के छोटे बेटे विनोद की शादी 21 नवंबर को होगी। बारात पिथौरागढ़ जाने वाली है। लीलाधर ने बताया कि आठ नवंबर की रात नोटबंदी से पहले वह विवाह के लिए बैंक से रुपए निकाल लाए थे। 500 और 1000 के नोट बंद होने से वह उनको बैंक में जमा करा आए। अब उनके पास विवाह के लिए रुपए नहीं हैं।
विज्ञापन


100 और 50 के जो नोट उनके पास हैं, उनको कर्मकांड के लिए बचाकर रखा है। मित्रों और रिश्तेदारों में किसी के पास ऐसी स्थिति नहीं है कि वह मदद कर पाएं। उन्होंने कहा कि अब बारातियों की संख्या कम कर रहे हैं। बाराती कम होंगे तो गाड़ियां कम ले जानी पड़ेंगी। सब्जी, दाल में स्थानीय उत्पादों का ही उपयोग करेंगे। लीलाधर ने कहा कि अपने छोटे बेटे की शादी धूमधाम से करने की जो तैयारी की थी, उस पर नोटबंदी के कारण रोक लग गई है। लीलाधर और उनकी पत्नी शांति देवी गंभीर तनाव में हैं। उनका कहना है कि बैंकों में उनके खाते में जो रुपया जमा है, उसे निकालने की छूट तो मिलनी ही चाहिए। अपने खाते से पैसे निकालने में भी अब पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed