{"_id":"58ff84084f1c1b9e65c0d4f4","slug":"give-status-of-state-agitator","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारी का दर्जा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारी का दर्जा दो
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी
- फोटो : अमर उजाला
राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इस तहसील के सैकड़ों लोगों को अब भी राज्य आंदोलनकारी के प्रमाणपत्र नहीं मिल पाए हैं। इस कारण वह सरकारी सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी शंकर सिंह सीपाल और पद्म सिंह रायपा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य आंदोलनकारी प्रमाणपत्र जारी करते समय मनमानी की है। जिन लोगों की सत्ता तक पहुंच थी वह तो प्रमाणपत्र बना लाए लेकिन जो लोग इस तरह की पहुंच से दूर थे उनको राज्य गठन के 17 साल बाद भी प्रमाणपत्र नहीं मिला है। आंदोलनकारी शंकर सीपाल ने कहा कि अब इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
पूरे तहसील में सक्रिय आंदोलनकारियों की सूची तैयार की गई है। उनके आंदोलनकारी होने के प्रमाण जुटाए गए हैं। इन प्रमाणों को लेकर अब जिलाधिकारी के पास जाएंगे। यदि वहां से भी समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के सामने यह समस्या रखी जाएगी।
विज्ञापन