फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Give information about dilapidated schools by May 20: CEO

जीर्णशीर्ण विद्यालयों की सूचना 20 मई तक दें : सीईओ

Mon, 06 May 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Give information about dilapidated schools by May 20: CEO
पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्यों की मासिक बैठक हुई। इसमें बायोमैट्रिक उपस्थिति, शौचालय, पेयजल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मिशन इंटर कॉलेज में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक का शुभारंभ सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने दीप जलाकर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने इस वर्ष अच्छे बोर्ड परीक्षाफल के लिए सभी को शुभकामना दी। प्रधानाचार्यों को विद्यालय में बुक बैंक की स्थापना करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान समय पर करने, जीपीएफ पासबुक में ब्याज का अंकन कर सेवा पुस्तिका को यथा समय पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को गणवेश की धनराशि समय-समय पर उपलब्ध कराई जा सके इसके लिए छात्र संख्या की सूचना दी जाए। उन्होंने जीर्णशीर्ण विद्यालयों की सूचना 20 मई तक उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन लगाकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने सेवा का अधिकार , सीएम हेल्प लाइन, सूचना का अधिकार प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद, बीईओ गणेश ज्याला, आशा राम, गणेश मर्तोलिया, आशा राम, चंद्र शेखर मखौलिया, प्रभारी प्राचार्य डायट जीवन चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य मिशन इंटर कॉलेज जगत सिंह खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने मिशन इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने गौरव सिंह को 76.8 प्रतिशत, हिमांशु कुमार 76.2 प्रतिशत, अर्जुन सिंह 76.2 प्रतिशत और हरीश सिंह 75.5 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed