फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   girl. young man. ran. lockup. sentenced. two years each.

Pithoragarh News: लॉकअप से भागी युवती और युवक को दो-दो साल की सजा

Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
girl. young man. ran. lockup. sentenced. two years each.
पिथौरागढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने लॉकअप से भागने वाली युवती और इसमें उसकी मदद करने वाले युवक को दो-दो साल की सजा सुनाई है। युवती को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद किया गया था। इसी बीच वह यहां से भाग गई। चरस तस्करी की दोषी युवती को पहले ही न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में दुमलिंग वार्ड-2, दार्चुला, नेपाल निवासी अनुष्का बुड़ाथोकी को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद किया गया। सात अगस्त 2023 न्यायालय से मामले को लेकर फैसला आना था। फैसले के एक दिन पहले ही छह अगस्त को वह लॉकअप से फरार हो गई। पुलिस ने बमुश्किल उसे खोजकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसे भगाने में मदद करने पर चलियागांव, थल के युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया इस पर बृहस्पतिवार को फैसला आया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लॉकअप से भागने की दोषी युवती और उसे भगाने में मदद करने वाले दोषी युवक को दो-दो साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed