फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Girl student injured after being hit by scooter

Pithoragarh News: स्कूटी की चपेट में आने से छात्रा घायल

Fri, 16 Feb 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl student injured after being hit by scooter
घायल छात्रा।
पिथौरागढ़। शुक्रवार सुबह घर से स्कूल जा रही जीजीआईसी की छात्रा घंटाकरण के पास स्कूटी की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई है। शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा की मरहम पट्टी कराई। सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क होने और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आने जाने में परेशानियों का सामना कर रही छात्राओं और शिक्षिकाओं का कहना है कि बांये चलें या दाएं चले, हम इस सड़क पर कहां चलें।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से पिथौरागढ़ शहर में सड़कें ही पार्किंग स्थल बनती जा रही हैं। यही स्थिति घंटाकरण से चंडाक को जाने वाली सड़क की भी हो गई है। घंटाकरण तिराहे से टीआरसी तक सड़क किनारे वाहन पार्क किए जा रहे हैं। वाहनों के खड़े रहने से घंटाकरण से जीजीआईसी तक छात्राओं के लिए आना जाना मुश्किल हो गया है। एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं दूसरी ओर तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहते हैं। ऐसे में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। छात्राओं और शिक्षिकाओं को काफी संभलकर चलना पड़ता है। ऐसे में छात्राओं और शिक्षिकाओं का कहना है कि जो स्थान राहगीरों के लिए होना चाहिए था वहां पर वाहन पार्क हैं ऐसे में वह चलें तो कहां चलें।
विज्ञापन

.......इनसेट.........
अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग
पिथौरागढ़। जीजीआईसी में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की छात्राएं पढ़ती हैं। स्कूल समय पर कई अराजक तत्व दोपहिया वाहनों को तेज रफ्तार लहराते हुए दौड़ाते नजर आते हैं। ऐसे तेज रफ्तार वाहनों से बचाव नहीं करने पर उनकी चपेट में आने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहन दौड़ाकर लोगों में दहशत पैदा करने वाले तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

..........इनसेट कोट
वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। नो पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करने और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल समय में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed