{"_id":"6255b7d877460a244a4c83d7","slug":"girl-got-harm-by-electric-current-pithoragarh-news-hld459283537","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर कपड़े डाल रही युवती करंट से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर कपड़े डाल रही युवती करंट से झुलसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी में करंट से झुलसी लड़की को हेलिकॉप्टर तक ले जाते प्रशासन के लोग और
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे दौला वार्ड में छत पर कपड़े डालने गई युवती हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गई। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया।
मंगलवार को दौला वार्ड में मोनिका धामी (21) पुत्री अरविंद सिंह अपने घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। इस दौरान मोनिका घर की छत पर झूल रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटके से वह दूसरी छत पर जा गिरी। हादसे में झुलसने के साथ उसके सिर, पैर और हाथ में काफी चोट आई। घटना के दौरान घर में छोटी बहन नेहा थी। आनन फानन पड़ोसियों ने मोनिका को जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक मयूख महर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता का हाल जाना और डॉक्टरों से बात की। उन्होंने प्रशासन से मोनिका को एयर लिफ्ट करने के लिए वार्ता की। पीड़िता को नैनीसैनी हवाई पट्टी से एयर एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया गया। विधायक महर ने कहा कि यूपीसीएल की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने यूपीसीएल से पीड़िता को मुआवजा देने की मांग उठाई। राजस्व उपनिरीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि पीड़िता के साथ उनकी बहन नेहा, फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह, विपिन सौन गए हैं।
विज्ञापन
सीडीएस की तैयारी कर रही थी
पिथौरागढ़। मोनिका धामी दिल्ली में सीडीएस की तैयारी कर रही थी। वह कुछ दिन पहले ही घर आई थी। इस दिनों घर में दोनों बहनें रहती थीं। सोमवार रात दोनों बहनों ने साथ खाना खाया और मंगलवार को हुए इस हादसे ने परिवार को झकझोर दिया। माता-पिता किसी काम से दिल्ली गए हैं।
जगह-जगह छतों से गुजर रहीं बिजली लाइनें
पिथौरागढ़। सभासद भावना नगरकोटी ने कहा कि दौला वार्ड में हाइटेंशन लाइनें जगह-जगह घरों के ऊपर से डाली गई हैं, जो कई स्थानों पर झूल रही हैं। पूर्व में यूपीसीएल के अधिकारियों से प्लास्टिक वायरिंग करने की अपील की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर समय रहते यह कार्य हो जाता तो हादसा नहीं होता। संवाद