{"_id":"590769f44f1c1bd73a4425eb","slug":"gic-won-by-five-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी ने पांच विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी ने पांच विकेट से जीता मैच
ब्यूरो/ अमर उजाला, (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 01 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय लेते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमरउजाला
स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में केएनयू जीआईसी ने पांच विकेट से मैच जीत लिया है।
स्पोर्ट्स स्डेडियम में निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी और केएनएयू जीआईसी की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि निर्मल वंग कमोडिटी रॉयल पैंथर के मैनेजर जगदीश पुनेठा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
निखिलेश्वर एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
25 ओवर में खेल में निखिलेश्वर की टीम 15 ओवर में 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भावेश ने 10 रन बनाए। इंद्रेश ने 3 और दीपक-कमल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। कौशल ने 38 रनों का योगदान दिया। राहुल और अमित ने 2-2 विकेट लिए। जीआईसी के इंद्रेश को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर हरीश जोशी, गोविंद सिंह परिहार और स्कोरर पुष्कर चंद रजवार थे।