फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ghantaghar to be built in Pithoragarh on the lines of Victory Pillar

विजय स्तंभ की तर्ज पर पिथौरागढ़ में बनेगा घंटाघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ghantaghar to be built in Pithoragarh on the lines of Victory Pillar
पिथौरागढ़ चंद तिराहे में इसी स्थान पर बनाया जाएगा घंटाघर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ चंद तिराहे पर 15 मीटर ऊंचा घंटाघर बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घंटाघर चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें स्थानीय कला और संस्कृति का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए पिथौरागढ़ चंद तिराहे पर 15 मीटर ऊंचा घंटाघर बनाया जाएगा। घंटाघर को मेवाड़ नरेश राणा कुंभा की ओर से बनाए गए विजय स्तंभ की तर्ज पर बनाया जाएगा। घंटाघर बनाने का मुख्य उद्देश्य नगर की सुंदरता और बढ़ाकर पर्यटकों को आकर्षित करना है। घंटाघर के लिए जिला प्रशासन को सरकार से 38 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। पैसा मिलने के बाद घंटाघर का डिजाइन बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए मुनस्यारी को रड़वन नीति के तहत विकसित किया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए बिर्थी फॉल में ग्लास ब्रिज, मुनस्यारी नंदा देवी मंदिर में मेडिटेशन सेंटर और खलियाटॉप तक रोपवे आदि का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा पिथौरागढ़ नगर से लगे मड़खड़ायत में ट्यूलिप गार्डन और जीबी वन पंचायत को स्मार्ट वन पंचायत की तर्ज पर विकसित करना है। इसके अलावा लिपुलेख तक सड़क कनेक्टिविटी होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। कैलास, ओम पर्वत के दर्शन के लिए पर्यटक देश-विदेश से बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ चंद तिराहे पर चितौड़गढ़ के विजय स्तंभ की तर्ज पर 15 मीटर ऊंचे घंटाघर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 38 लाख रुपये मिल गए हैं। डिजाइन बनाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed