फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Getting pregnant to get to the hospital

गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज

Tue, 16 Oct 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Oct 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Getting pregnant to get to the hospital
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में भर्ती नीति ज्याला - फोटो : अमर उजाला

108 सेवा के लिए समय पर ईंधन की व्यवस्था नहीं करने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रसव पीड़ा से छटपटाती गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए गरीब परिवार के लोग कर्ज लेने को विवश हैं। कई प्रसव पीड़िताओं को बार-बार जांच के लिए जिला अस्पताल आना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बार-बार बुक करनी पड़ी जीप
अलगड़ा गांव निवासी नीति ज्याला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले पांच अक्तूबर को दो हजार रुपये में जीप बुक कराकर जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक सप्ताह बाद लाने को कहा। इसके बाद फिर दो हजार रुपये में जीप बुक कराकर उन्हें घर लौटना पड़ा। रविवार को नीति को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन फिर से दो हजार रुपये में जीप बुक कराकर जिला अस्पताल लाए। मंगलवार को बच्चा पैदा हुआ। इस दौरान देखरेख के लिए साथ में आए कुछ परिजनों को होटल में ठहरना पड़ा। इसके चलते अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा। नीति के परिजनों ने बताया कि आने-जाने में अब तक आठ हजार रुपये वाहन की बुकिंग में ही खर्च हो चुका है। यदि 108 होती तो रात में भी जिला अस्पताल आया जा सकता था।
विज्ञापन


धारचूला, नेपाल से भी प्रसव पीड़िताओं को लाए
धारचूला संयुक्त अस्पताल में प्रसव नहीं होने से क्षेत्र की अनिशा देवी को जिला अस्पताल लाया गया। इतना ही नहीं मंगलवार को नेपाल के दार्चुला से भी प्रसव पीड़िता गोविंदी देवी को परिजन महिला जिला अस्पताल लाए। गोविंदी देवी के पति ने बताया कि नेपाल के दार्चुला में प्रसव की उचित सुविधा नहीं है। धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में भी ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें दो हजार रुपये में जीप बुक कराकर पिथौरागढ़ आना पड़ा। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को पांच प्रसव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से वाहनों के संचालन की उम्मीद
पिथौरागढ़। जनपद में 19 वाहनों के सापेक्ष इस समय चार वाहन ही संचालित हो रहे हैं। 108 सेवा के जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद भट्ट के अनुसार 108 के लिए बजट आवंटित हुआ है। पंप मालिकों का पुराना बकाया चुकता होते ही वाहनों में तेल मिलना शुरू हो जाएगा। उनके अनुसार बुधवार से सेवा में सुधार की उम्मीद है।


तीन वाहनों में टायर नहीं
पिथौरागढ़। ईंधन मिलने के बाद भी जिले की सभी 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी का संचालन नहीं हो सकेगा। इसके पीछे कुछ वाहनों में टायर नहीं होना एवं अन्य तकनीकी खराबी है। 108 के कोआर्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ में एक 108 और डीडीहाट में 108 एवं खुशियों की सवारी के टायर नहीं हैं। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद वाहनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed