फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Getting organized will solve the problems

संगठित होकर ही होगा समस्याओं का समाधान

Wed, 01 May 2019 11:57 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 01 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Getting organized will solve the problems
पिथौरागढ़ में मजदूर दिवस पर रैली निकालते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
 मजदूर दिवस पर मजदूरों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली और सभा की। दवा प्रतिनिधियों ने बाइक रैली निकाली। तमाम संगठनों ने गोष्ठियों का आयोजन किया। 
विज्ञापन


मजदूराें ने मजदूर कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल राम के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली। विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मजदूरों की सभा में समिति के सचिव उमेश शर्मा ने कहा कि मजदूरों को संगठित होकर मांगें उठानी होंगी, तभी समस्याओं का निदान होगा।

कार्यकारिणी के सदस्य दुर्गा प्रसाद ने कहा कि देश की तरक्की में मजदूरों का अहम योगदान है। वहां कार्यालय प्रभारी नीरू गढ़कोटी, द्रुवनाथ साहनी, इंद्रभान चौहान, रामनाथ शर्मा, प्रदीप मखौलिया, राकेश शर्मा, राम नगीना, प्रेम चौधरी आदि मौजूद थे। दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने बाइक रैली निकाली। वहां संगठन के प्रदेश सचिव पीके मिश्रा, जिला सचिव भगवान सिंह, जीवन पंत, गंभीर भंडारी, महेश कुमार, भरत कुमार, जगदीश पांडे, महेश भट्ट, गोविंद भंडारी, अंजार, खीम भंडारी आदि थे। 
विज्ञापन


संयुक्त जिला ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, उपाध्यक्ष नीरज कुमार जोशी, महासचिव उमेद सिंह बिष्ट ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में तमाम मांगें उठाई हैं। यूनियन अध्यक्ष गुरुरानी ने गोष्ठी में मजदूरों की तमाम समस्याओं को उठाया गया। यूनियन के उपाध्यक्ष नीरज जोशी, राजेंद्र सिंह महर, दयाल सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, गणेश बोरा आदि थे। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। शक्ति मजदूर संगठन का गठन कर नवीन कुमार को इसका अध्यक्ष बनाया गया। भूपेंद्र कुमार, अशोक कुमार, केशव कार्की आदि मौजूद थे। कच्चाहारी कुटी में हुई गोष्ठी में कच्चाहारी बाबा ने कहा कि बगैर मजदूरों के दुनिया नहीं चल सकती। कच्चाहारी कुटी में हवन भी किया गया। ललित शौर्य, डॉ. तारा सिंह, गंगा दत्त जोशी, प्रियंका बिष्ट, दीपक खड़ायत, गोपाल दत्त सती, आशा मोहन आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed