फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Getting negligence disaster relief effort

आपदा राहत कार्यों में हो रही लापरवाही

Thu, 07 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Thu, 07 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Getting negligence disaster relief effort
अस्कोट में एक टेंट में रुके आपदा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने बस्तड़ी, सूनाकोट आदि गांवों का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। ऐरी ने कहा कि आपदा का दंश झेल रहे लोगों को सरकार से खास मदद नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए थे कि जब तक आपदा प्रभावितों को विस्थापित नहीं किया जाता है, तब तक जिला प्रशासन प्रभावितों की हर संभव मदद करेगा। ऐरी ने कहा कि जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। एक परिवार के सात लोग मुसीबत की घड़ी में एक टेंट में रात बिताने पर मजबूर हैं। उत्तरछाना गांव के सात आपदा प्रभावित परिवार पुष्कर सिंह के घर में रहने पर मजबूर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि था कि जो भी प्रभावित परिवार किराए के मकान में रहना चाहते हैं तो उसका किराया जिला प्रशासन एडवांस में देगा। पूर्व कानूनगो दिवानी राम ने ऐरी को बताया कि 30 जून को आई दैवी आपदा के कारण सूनाकोट में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नारायणनगर निवासी पूर्व शिक्षक धन सिंह खोलिया का मकान दैवी आपदा के कारण खतरे में आ गया है। क्षेत्र के चंदर राम, मायादत्त जोशी, राजेंद्र सिंह खोलिया, कलावती देवी, बबलू मेहता, गिरधर सिंह कन्याल, उमेश बोरा, त्रिलोक सिंह, खोलिया, विनोद सिंह खोलिया के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्रांद जुटाएगा राहत सामग्री
पिथौरागढ़। उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में फैसला लिया गया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र बस्तड़ी, डीडीहाट, चौबाटी, थल, नौलड़ा, तल्लाबगड़ में जरूरतमंदों को राहत सामग्री दी जाएगी। 11 जुलाई को पालिका सभागार मेें राहत सामग्री जुटाने के लिए बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed