फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gave information about tea garden to the villagers of Goripar area

Pithoragarh News: गोरीपार क्षेत्र के ग्रामीणों को दी चाय बागान की जानकारी

Sat, 18 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gave information about tea garden to the villagers of Goripar area
मुनस्यारी के जौलढुंगा गांव में चौपाल के बाद मौजूद ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रुद्र सिंह पंडा ने गोरीपार क्षेत्र के जौलढूंगा (फापा) में ग्रामीणों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों को चाय की खेती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चौपाल में उत्तराखंड टी बोर्ड के जिला प्रबंधक केएस गंगोला, सुपरवाइजर टीएस परिहार ने काश्तकारों को चाय बागान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मृदा परीक्षण, चाय बागान की प्रक्रिया और विपणन के बारे में काश्तकारों के सवालों का जवाब भी दिया। पंडा ने काश्तकारों को क्षेत्र में रोजगार सृजन, पलायन रोकने और पर्यटन विकास के लिए चाय बागान की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधान केदार कोश्यारी, बसंती जोशी, विजय राणा, सुरेंद्र सोरागी, भूपाल कठायत, प्रकाश रावत, लक्ष्मण सहित काश्तकारों ने अपने सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed