फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gaura-mahesh Utsav in Kumaun

आठूं महोत्सव सोर की संस्कृति की पहचान- कैबिनेट मंत्री चुफाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gaura-mahesh Utsav in Kumaun
सुनकुरी में गौरा महोत्सव के समापन पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी, लेटी, जमरसों में गौरा महोत्सव का समापन हुआ। मां गौरा के जयकारों के साथ झांकी निकाली गई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नर सिंह सौन के निर्देशन में हुए महोत्सव में यहां के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गौराखल में मां गौरा और महेश की पूजा की गई। नागार्जुन देवता दैना होया, फिर ऋतु खेलन ऊंन आदि गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

गौरा खल से मौरा में एक किमी खड़ी चढ़ाई पार कर महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए। इसके बाद मां गौरा-महेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने फल उछालकर प्रसाद बांटा। आयोजन में विक्रम सिंह, बद्री सिंह सौन, महेश राम, राजपाल सामंत, उमेद सिंह, राम सिंह सौन, पवन जोशी, डॉ. सतीश पांडेय, हरीश पांडेय, भीम पंत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

आठूं महोत्सव सोर की संस्कृति की पहचान : चुफाल
थल (पिथौरागढ़)। भैंस्यूड़ी के पंचकोटि देवता के क्रीड़ांगन में पांच दिन तक चले लोक पर्व आठूं महोत्सव का कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने समापन किया। उन्होंने कहा कि यह मेले सोर क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान हैं। सरकार इनके संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। इन महोत्सव और मेलों में हमारी लोक संस्कृति के साथ हमारी पौराणिक आस्था भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने रविवार को भैंस्यूड़ी में आठूं महोत्सव के समापन कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने आठूं महोत्सव समिति को विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। चौबाटी से भैंस्यूड़ी तक चार किमी लंबी सड़क पर डामरीकरण का भी आश्वासन दिया। अन्य लोगों के साथ मंत्री भी चांचरी और ठुल खेल का हिस्सा बने।

लोक कलाकारों, गित्यार महिलाओं ने चांचरी, ठुल खेल, पंखुड़ियां, रामायण के साथ कई लोक संस्कृति पर आधारित कई प्रस्तुतियां दीं। आठूं महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह देउपा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देउपा, मल्ली भैंस्यूड़ी प्रधान चंदन सिंह देउपा, भाजयुुमो उपाध्यक्ष संजय चुफाल, नरेंद्र सिंह देउपा, बलवंत सिंह देउपा, मान सिंह, पूरन सिंह, आनंद सिंह देउपा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed