{"_id":"5ac658c64f1c1b1a6a8b5950","slug":"gas-storage-in-devalathal-mini-stadium-in-jhalkhat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलथल में गैस गोदाम, झोलखेत में मिनी स्टेडियम बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलथल में गैस गोदाम, झोलखेत में मिनी स्टेडियम बनेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीडीहाट में हैलीपैड बनाने, देवलथल में गैस गोदाम खोलने और झोलखेत में मिनी स्टेडियम बनाने के साथ ही पेयजल योजना के लिए बजट जल्द जारी करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने 42 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास, जबकि 19 करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं को जनता को समर्पित किया। उन्होंने 250 किसानों को 1.62 करोड़ रुपये के ऋण भी बांटे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के बाद पहली बार बृहस्पतिवार पूर्वान्ह डीडीहाट पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने जीआईसी के मैदान में विभिन्न विभागों की 4265.45 लाख की 21 योजनाओं का शिलान्यास और 1965.42 लाख की सात योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही पूर्व घोषित गर्खा पेयजल योजना को जल्द बनाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार हर जिले में जल्द ही एलईडी बल्ब बनाने की यूनिट खोलने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिरुल से तेल निकालने और सैनेटरी पैड बनाने की यूनिट बनाने की योजनाओं पर काम चल रहा है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनसीईआरटी की किताबें लागू कर मिसाल पेश की है। अभिभावकों को काफी कम दामों में एनसीईआरटी की किताबें मिल रही हैं। सरकार शिक्षा माफिया के दबाव में नहीं आएगी। कहा कि सरकार ने इस साल को रोजगार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में चिकित्सा, बाल विकास, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, ग्राम्या, पशुपालन, राइंका डीडीहाट, कृषि विभाग, स्वजल एवं स्वच्छ भारत अभियान के स्टाल लगाए गए। वहीं, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए तहसील एवं विकास खंड का स्टाल लगाया गया था।
जिले के मुद्दे पर पर सीएम की चुप्पी
डीडीहाट। पत्रकार वार्ता में डीडीहाट जिले के गठन के सवाल पर मुख्यमंत्री चुप्पी साध गए। उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इससे पहले मंच से भी कई बार वक्ताओं ने डीडीहाट जिले के गठन का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया था। दर्शक दीर्घा से भी डीडीहाट जिला बनाओ को लेकर नारे लगे, लेकिन जिला गठन को लेकर कोई बयान न देने से क्षेत्रवासियों को निराशा हाथ लगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गिरफ्तार
डीडीहाट। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान जीआईसी मैदान के एक छोर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में डीडीहाट को जिला घोषित करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी होते ही पुलिस एवं प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सीएम के वापस जाने के बाद कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया।